Breaking News

बीजेपी-शिवसेना में ऑल इज वेल : उद्धव

28 Sep, 2019 1129

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
आज जिस तरह गठबंधन और सीटों को लेकर महाराष्ट्र में चुनाव का माहौल है, उसमें अब साफ़ हो गया है कि इन दोनों पार्टी के बीच सबकुछ ठीकठाक है, यानी ऑल इज वेल है. शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि दोनों दल मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे और शीघ्र ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी. शिवसेनाप्रमुख ने कहा कि हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. हमने पहले ही गठबंधन पर फैसला कर लिया है. अब सिर्फ इतना है कि हम सीटों की संख्या पर काम कर रहे हैं. इससे पहले आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नहीं बन पा रही सहमति के बीच एक अहम बैठक बुलाई थी. माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से बुलाई गई शीर्ष नेताओं की इस बैठक में शिवसेना 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का भविष्य तय कर सकती है. फिलहाल सीधेतौर पर शिवसेना के किसी भी पदाधिकारी ने यह बात नहीं कही है. लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ गठबंधन की वार्ता फेल होने की स्थिति में शिवसेना राज्य में सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है.

अन्य खबरे