बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ली चुटकी, सोनिया गांधी को बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है काम
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की है. इस चर्चा में राहुल गांधी भी शामिल होने वाले हैं. तीन दिनों तक 18 घंटे संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का जवाब देंगे. चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के सदन में ना पहुंचने पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम पहले सुन रहे थे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए. शायद देर से उठे होंगे. गौरव गोगई ने पहले चर्चा शुरू की अच्छी बात है. उन्होंने आगे कहा,'मैं अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में खड़ा हुआ हूं. मणिपुर की चर्चा हुई. इतने महत्वपूर्ण बिल पर पार्टी ने मुझे बोलने के लिए खड़ा किया. अभी मैंने गौरव गोगोई को सुना. उन्होंने शहादत के बारे में कहा, लेकिन पूरी कांग्रेस को शहादत के बारे में नहीं पता है. गौरव गोगोई ने कहा कि आपको मणिपुर के बारे में नहीं पता होगा. आपमें से कई लोग मणिपुर नहीं गए होंगे. मैं मणिपुर के इतिहास का भुग्तभोगी हूं. मेरे मामा मणिपुर में अपना पैर गंवा चुके. वो सीआरपीएफ के डीआईजी हुआ करते थे. एनके तिवारी जब मणिपुर में आईजी बनकर गए तो आपकी (कांग्रेस) सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कि आप राष्ट्रवाद की बात करते हो. 83 के चुनाव में असम में कितने प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था. कितने लोग मारे गए थे. जब आपने ऑल इंडिया असम स्टूडेंट यूनियन के साथ समझौता किया तो उस समझौता का यह पार्ट था कि ये सरकार हटाई जाएगी. आपकी सरकार खत्म की जाएगी. क्या यह समझौता का पार्टी नहीं था. मैं गृहमंत्री जी से कहूंगा कि जब वो जवाब दें तो समझौते का पूरा प्रारूप बताएं. निशिकांत दुबे ने चुटकी लेते हुए कहा कि सोनियाजी को बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है.