बढ़ती उम्र की वजह से आडवाणी और जोशी को टिकट नहीं : शाह
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट देने से पार्टी ने वंचित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देना उनकी पार्टी का फैसला है। इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए। शाह ने कहा कि वह संसद में आने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहते हैं और इसलिए उन्होंने आम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि,उन्होंने उन अटकलों को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जिनमें कहा गया है कि यदि केन्द्र की सत्ता में भाजपा की वापसी होती है तो वह सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दावे का कोई आधार नहीं है क्योंकि राज्यसभा सदस्य होने पर भी कोई मंत्री बन सकता है।