भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा : ममता
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जायेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नरेन्द्र मोदी फिर कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनें। बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस केन्द्र में अगली सरकार बनाने में मदद करेगी। उन्होंने लोगों से तृणमूल कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव भाजपा को हराने के लिए है। भाजपा को सत्ता से हटाने का अभियान है... यह चुनाव इस बात को सुनिश्चित करने के लिये है कि नरेन्द्र मोदी फिर कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनें। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा कभी सत्ता में वापसी नहीं करें।