Breaking News

भारत चीन तनाव के बीच राहुल गांधी ने उठाए अजीत डोभाल पर सवाल

07 Jul, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत और चीन के बीच जिस तरह तनाव बढ़ा और झड़प हुई उसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई सवाल उठाए थे. अब राहुल ने  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि राहुल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लद्दाख में चीन सैनिकों की हरकतों को लेकर घेरा है। इस बार उन्होंने चीनी पक्ष से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बातचीत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में भारत की ओर से यथास्थिति को कायम रखने पर जोर क्यों नहीं दिया गया? राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि जब दोनों के बीच बातचीत हुई तो यथास्थिति को कायम करने को लेकर भारत ने जोर क्यों नहीं दिया? इस दौरान राहुल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी स्टेट काउंसिलर वांग यी की बातचीत को लेकर दोनों पक्षों की ओर से जारी किए गए बयान को भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और भारत सरकार का कर्तव्य है कि वो इसकी रक्षा करे।अपने इस ट्वीट में राहुल ने तीन सवाल भी किए कि यथास्थिति को लेकर दबाव क्यों नहीं डाला गया है? चीन हमारे भूभाग में 20 निहत्थे जवानों की हत्या को सही कैसे ठहरा पा रहा है? और गलवान घाटी में हमारी क्षेत्रीय संप्रुभता का जिक्र क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों के जवाब जनता के समक्ष रखने होंगे। राहुल ने जिस तरह के सवाल उठाए हैं उसपर सरकार किस तरह की प्रतिक्रिया देती है यह देखना होगा.

अन्य खबरे