मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मधुमक्खियों का हमला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. मगर एक कार्यक्रम की दौरान जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. एमपी की स्थापना दिवस समारोह के दौरान आज 1 नवम्बर शुक्रवार को उस समय एक आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई, जब मंत्री जी के भाषण के दौरान अचानक मधुमक्खियोंंं ने हमला कर दिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक एक दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हो चुकी थीं, इनमें से कई तो बेहोश भी हो गई थीं. सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में दो दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया. जिस वक्त मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया. उस समय सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का भाषण चल रहा था और मंच पर कलेक्टर के अलावा कई आला अफसर बैठे हुए थे, लेकिन किसी ने भी छात्राओं की सुध नहीं ली. वो खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए मैदान में ही इधर-उधर दौडऩे लगी. कुछ छात्राओं ने कपड़े से अपने शरीर और मुंह को ढंकने की कोशिश की. लेकिन फिर भी कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया. इससे कई छात्राओं के चेहरे पर सूजन आ गई और कई छात्राओं बेसुध हो गईं.मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन हो रहा था. उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जब तक वो सुरक्षित स्थान पर पहुंचते. उससे पहले ही कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया. कुछ देर के लिए मैदान पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. लेकिन अस्पताल में न तो सहकारिता मंत्री और न ही कोई आला अफसर छात्राओं का हाल-चाल जानने पहुंचा. इसे लेकर अभिभावक भी काफी नाराज हैं.