Breaking News

मुंबई: सम्पन्न हुआ 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' कार्यक्रम

25 Jan, 2022 997
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' समारोह का आयोजन किया गया. मुंबई (mumbai) के विलेपार्ले (vileparle) में आयोजित इस कार्यक्रम में इस बार 34वां लोक महोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक आशीष शेलार (ashish shelar) उपस्थित हुए. साथ ही इस मौके पर बीजेपी (bjp) के अन्य पदाधिकारी और नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
आपको बता दें कि इस उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन 'अभियान' संस्था द्वारा किया जाता है. जिसके कर्ताधर्ता महाराष्ट्र के राज्य मंत्री रहे बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र (amarjeet mishra) हैं. इस मौके पर अमरजीत मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य हैं कि उत्तर प्रदेश के लोग एक छत के नीचे मिलकर राजनीति से ऊपर उठ कर एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलें।  हालांकि इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बखान करते हुए यूपी में उनके कार्यों का गुणगान किया।  

अन्य खबरे