Breaking News

मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए, BJP नेता का विवादित बयान

25 Feb, 2022 630
संवाददाता/ in24 न्यूज़
बिहार (bihar) के एक बीजेपी (bjp) नेता ने आपत्तिजनक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हरिभूषण ठाकुर (Haribhushan thakur) ने कहा है कि मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। वे यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल चुका है, वहीं पाकिस्तान चले जाएं। ठाकुर ने आगे कहा कि, अगर उन्हें यहां रहना है तो दूसरे दर्जे के का नागरिक बनकर रहना होगा। बीजेपी विधायक ने मुसलमानों को मानवता का दुश्मन बताते हुए कहा कि, मुसलमान पूरी दुनिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं।
 
 
हरिभूषण ठाकुर का यह बयान बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले आया है तो ऐसे में विधानसभा में इस पर हंगामा होने के कयास जताये जा रहे हैं. दरअसल ठाकुर से एआईएमआईएम (AIMIM) विधायकों की ओर से जनसंख्या के आधार पर भागीदारी की मांग को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में ठाकुर ने कहा कि, मेरा कहना है कि 1947 में देश का विभाजन हुआ, धर्म के नाम पर। उन्हें दूसरा देश मिल गया, दूसरे देश में चले जाएं। अगर यहां रह रहे हैं तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनके वोटिंग राइट को खत्म कर दिया जाए। वह दूसरे स्तर के नागरिक बनकर भारत में रह सकते हैं।''

ठाकुर ने इस मुद्दे को आईएसआई का अजेंडा बताते हुए कहा कि, आईएसआई (ISI) का अजेंडा इस्लामिक स्टेट बनाने का है, वे अफगानिस्तान में क्या कर रहे हैं, पाकिस्तान को देख लीजिये, यह लोग मानवता के दुश्मन हैं. इनसे वोटिंग राइट जरूर छीन लिया जाए। वे अल्पसंख्यक नहीं हैं। यह शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है, क्योंकि प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग, फिर अल्पसंख्यक कौन, बहुसंख्यक कौन।''

AIMIM विधायकों की ओर से राष्ट्र गीत का विरोध किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रगान नहीं गाएंगे, जो विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को नहीं मानते हैं तो उनकी सदस्यता को रद्द कर देना चाहिए। राष्ट्रगीत में क्या है, जल की वंदना है, भूमि की वंदना है, वृक्ष की वंदना है, पुष्प की वंदना है, यदि यह नहीं करेंगे तो पानी नहीं पिएं। उन लोगों का अजेंडा है। हमारा देश है तो हम अपना अजेंडा नहीं चलाएंगे। उनको तो देश दे दिया गया है। उनका अजेंडा है संपूर्ण विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना।''

अन्य खबरे