मुफ़्त सीएनजी गैस बांटकर मंत्री ने मनाया बर्थडे
संवाददाता/in24 न्यूज़।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड का जन्मदिन एनसीपी कार्यकर्ताओं ने बड़े अनोखे अंदाज में मनाया है। इसी कड़ी में मुंबई के दहिसर पूर्व इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता ममता शर्मा द्वारा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन के अवसर पर 100 से ज्यादा ऑटो रिक्शा चालकों को मुफ़्त सीएनजी गैस का वितरण किया था। इसके अलावा पानी का बोतल, बिस्कुट, वेफर भी जरूरतमंद लोगों को बांटा गया। इस मौके पर एनसीपी नेता ममता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल डीज़ल के साथ सीएनजी गैस की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब ऑटो रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले लोग अपने परिवार की आजीविका नहीं चला पा रहे हैं। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीब परिवार 2 वक्त की रोटी के लिए परेशान है। और तो और रोज कुआं खोदो और रोज पानी पियो की तर्ज पर जीवन यापन करने वाला परिवार महंगाई के चलते भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। ऐसे में यथाशक्ति तथा भक्ति की तर्ज पर उनकी मदद करनी चाहिए, मुंबई की चौथी लाइफ लाइन कही जाने वाली ऑटो रिक्शा चलाने वालों को एक छोटी सी मदद करने का काम हमने किया है।