मेरे रहते बिना ड्राइवर की चलनेवाली गाड़ी को नहीं आने दूंगा : गडकरी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जहां देश में विकास की बात जमकर हो रही है, वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मेरे रहते बिना ड्राइवर की चलनेवाली गाड़ी को नहीं आने दूंगा। गौरतलब है कि गडकरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत में बिना चालक वाली गाड़ियां नहीं चलेगी. नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में बिना चालक वाली कारों (ड्राइवरलेस) को अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे लाखों लोगों का रोजगार छिन जाएगा. गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश की कई बड़ी हस्तियां मुझसे मिली हैं जिनका कहना है कि वे देश में चालक रहित वाहन लाना चाहती हैं. मैंने उनसे स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मैं हूं, मैं देश में ऐसी गाड़ियों की अनुमति नहीं दूंगा. मुझे यह कहा गया कि क्या मैं नई प्रौद्योगिकी का विरोध कर रहा हूं. मैंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. गडकरी ने बीते मंगलवार को बताया कि देश की कई बड़ी हस्तियां मुझसे मिली हैं जिनका कहना है कि वे देश में चालक रहित वाहन लाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मैं हूं, मैं देश में ऐसी गाड़ियों की अनुमति नहीं दूंगा. मुझे यह कहा गया कि क्या मैं नई टेक्नोलॉजी का विरोध कर रहा हूं. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.