Breaking News

मैं राम के साथ हूं, मंदिर बनना चाहिए : अपर्णा यादव

01 Nov, 2018 1207
संवाददाता/in24 न्यूज़.

राम मंदिर मुद्दे पर लगातार सियासत होती रही है. मगर अब सियासत में एक नया नाम चस्पां हो गया है अपर्णा यादव का. राम मंदिर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को जनवरी 2019 तक टाल दिया है. वहीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू ने राम मंदिर की वकालत की है. मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि वह राम की भक्त हैं और राम मंदिर की समर्थक हैं. बाराबंकी में एक कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए और मैं राम के साथ हूं. अपर्णा से जब बीजेपी के साथ होने के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं राम के साथ हूं. अपर्णा ने कहा कि मैं तो राम मंदिर के पक्ष में हूं क्योंकि रामायण में भी राम जन्मभूमि का उल्लेख आता है.

अपर्णा ने कहा कि अयोध्या में राम लला का मंदिर बनना चाहिए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि जनवरी में इसकी सुनवाई होगी तो हमें इसका इंतजार करना चाहिए.
 

अन्य खबरे