Breaking News

रवि राणा बन सकते हैं शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री

04 Aug, 2022 512

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

महाराष्ट्र में अब राणा परिवार में खुशियां आनेवाली हैं। कल होने वाली कैबिनेट विस्तार में उन्हें भी जगह मिल सकती है। रवि राणा ने भी एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने बाद में शिवसैनिकों के भारी विरोध के बीच रद्द कर दिया गया था। संजय राउत ने नवनीत राणा पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था। मुंबई पुलिस द्वारा शनिवार 23 अप्रैल को दोनों ही नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने दोनों नेताओं को विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बहरहाल, अब शिंदे-फडणवीस सरकार में रवि राणा का शामिल होना शिवसनाउड़द्व गुट के लिए एक और बड़ा झटका साबित होगा। 

अन्य खबरे