राजनीति से ज्यादा भारत के भविष्य की चिंता करते हैं हम - अमित शाह
11 Oct, 2019
1043
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र में बुलढाणा जिला के चिखली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम राजनीति से ज्यादा भारत के भविष्य की चिंता करते हैं। महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने और विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाना जरूरी है। एनसीपी-कांग्रेस सरकार ने राज्य में 15 साल तक लूट मचाई है।भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है। कांग्रेस और एनसीपी अपने बेटों के विकास के लिए काम कर रही है, सभी की संताने इस बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने विदर्भ के साथ अन्याय किया है जबकि भाजपा ने न्याय के साथ उसका विकास भी किया है। कांग्रेसी कह रहे हैं कि अनुच्छेद 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब जबकि सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे। 70 वर्षो से आतंक के साये में जी रहे कश्मीर में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, कांगे्रस और एनसीपी हमेशा 370 हटाने का विरोध किया, लेकिन भाजपा ने इसे हटाकर दिखा दिया। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेगी लेकिन वहां खून का एक कतरा भी नहीं बहा।कांग्रेस-एनसीपी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते और न ही महाराष्ट्र को। देश को और महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने और विकसित बनाने के लिए महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाना जरूरी है। विकास कार्यों के मामले में भाजपा सरकार ने कांग्रेस-एनसीपी के मुकाबले कहीं ज्यादा काम किया है। मगर ये चुनाव अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला चुनाव है। इस चुनाव में दुनिया में ये संदेश जाना चाहिए कि पूरा भारत 370 हटाने के पक्ष में एकजुट है। भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है। मैं दावे के साथ आप सभी को कहता हूं कि नरेन्द्र मोदी जी और देवेन्द्र फडणवीस जी पर हमारे विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते, ऐसी पारदर्शी सरकारें देने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस और एनसीपी अपने बेटों के विकास के लिए काम कर रही है। शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजीत पवार और उनके बेटे, सभी इस बार चुनावी मैदान में हैं। क्यों भाई और किसी के पास टेलेंट नहीं है क्या? ये परिवारवादी पार्टियां महाराष्ट्र का विकास नहीं कर सकती हैं।