Breaking News

राफेल में भ्रष्टाचार पर बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने दिया इस्तीफ़ा

04 Oct, 2018 354

संवाददाता/in24 न्यूज़।

राहुल गांधी से वर्धा में मुलाकात के एक दिन बाद भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उनके इस कदम का कारण राफेल सौदे में हुआ ‘भ्रष्टाचार’ है। देशमुख ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी और बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र के काटोल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे देशमुख के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है. वह पहले कांग्रेस में ही थे और चार साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। बुधवार की शाम जारी एक बयान में देशमुख ने कहा कि मेक इन इंडिया, मैग्नेटिक महाराष्ट्र और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं का धरातल पर कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इसके अलावा, राफेल सौदे में बड़ भ्रष्टाचार हुआ है।’ मंगलवार को राहुल गांधी से अपनी मुलाकात पर देशमुख ने कहा, ‘युवाओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं।’

देशमुख ने कहा कि भाजपा नेता अलग विदर्भ राज्य बनाने के अपने वायदे से मुकर गए। उन्होंने कहा, ‘2013 में जब विदर्भ के गठन के लिए मैंने भूख हड़ताल शुरू की तो भाजपा नेताओं-नितिन गडकरी, देवेंद्र फड़नवीस और विनोद तावड़े ने मुझे आश्वासन दिया था कि भाजपा के सत्ता में आने पर अलग राज्य बनाया जाएगा।’

 

अन्य खबरे