Breaking News

पत्नी ने करवाई अय्याश पति की हत्या

28 Oct, 2019 1200

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पति चाहे जैसा हो पत्नी उसके साथ तबतक रहती है जबतक वह उसकी हरकतों को बर्दाश्त कर पाती है, उसके बाद या तो दोनों अलग हो जाते हैं या कभी-कभी हत्या या आत्महत्या जैसी घटना के साथ भी किसी का नाम जुड़ जाता है. अब ताज़ा खबर आई है यूपी के झांसी से जहां एक अय्याश पति से तंग आकर उसकी पत्नी ने ही उसकी ह्त्या करवा दी. गौरतलब है कि झांसी पुलिस ने विवेक उपाध्याय (28) की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज के रहने वाले विवेक का शव थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नयागांव नहर के पास खड़ी एक कार में मिला था. पूरा मामला 20 अक्टूबर का बताया जा रहा है. झांसी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में खड़ी लाल रंग की कार में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विवेक को मारने के लिए हत्यारों ने पहले उसके सिर पर पत्थर से हमला किया था और उसके बाद गला दबाया गया था. पुलिस ने इस पूरे मामले में नहर के पास से ही खून में सना पत्थर और गला दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया दुपट्टा बरामद किया. पुलिस को जब इस मामले में विवेक की पत्नी सोनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ की गई तो सोनिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. सोनिया ने बताया कि विवेक की हत्या के लिए उसने हरवेंद्री तथा उसके प्रेमी आनंद कुमार व एक अन्य व्यक्ति सुखनंदन को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी.  पुलिस ने विवेक की हत्या के आरोप में चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सोनिया ने पुलिस को बताया कि विवेक शराब पीने के लिए घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा था. सोनिया ने पुलिस को बताया कि विवेक शराब पीने के लिए और दूसरी महिलाओं के साथ मौज-मस्ती करने के लिए संपत्ति बेच रहा था. हालांकि विवेक की कार और संपत्ति सोनिया के नाम पर रजिस्टर हैं, लेकिन वह उस पर दबाव बनाकर संपत्ति बेचता जा रहा था. पति की इन्हीं हरकतों से तंग आकर सोनिया ने उसे रास्ते से हटाने के लिए बेहद ही खतरनाक प्लान बनाया और विवेक की जान ले ली. 

अन्य खबरे