रामदास कदम जल्द देंगे उद्धव गुट से इस्तीफा
18 Jul, 2022
547
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिवसेना के उद्धव गुट को लगातार झटके लग रहे हैं। अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र की सत्ता गंवा चुकी शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है. पूर्व विपक्ष के नेता और मंत्री रहे रामदास कदम जल्द पार्टी से इस्तीफा देंगे. बताया जा रहा कि रामदास कदम कुछ देर में अपना इस्तीफा उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में भेजेंगे. वे शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा देंगे. इससे पहले कदम के बेटे और विधायक योगेश गुवाहाटी में ही शिंदे गुट के साथ जुड़ गए थे. बता दें कि इससे पहले भी अनेक शिवसेना के सांसद एकनाथ शिंदे के पक्ष में अपनी सहमति दे चुके हैं.