राम मंदिर के लिए सरकार पर भरोसा रखिए : सीतारमण
25 Feb, 2019
1167
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राम मंदिर के मुद्दे पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि लोगों को राम मंदिर और अन्य मुद्दों पर भाजपा से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं और उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मंदिर का निर्माण नहीं करने के लिए भाजपा को दंडित नहीं करना चाहिए। सीतारमण ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर शिकायत नहीं करनी चाहिए क्योंकि भारत में वास्तविक काम हो रहा है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को खोना वहन नहीं कर सकता।