Breaking News

राहुल जन्मजात भारतीय : कांग्रेस

30 Apr, 2019 266
संवाददाता/in24 न्यूज़.

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं, मगर चुनाव के दौरान जब उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता की जानकारी दी तो हड़कंप सा मच गया.  नागरिकता से जुड़ी शिकायत पर गृहमंत्रालय द्वारा राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं, लेकिन फर्जी विमर्श के जरिए बेरोजगारी एवं कृषि संकट जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं। मोदी जी के पास बेरोजगारी, कृषि संकट और कालेधन के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार के माध्यम से फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं।  

अन्य खबरे