Breaking News

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती

20 Mar, 2019 495

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ऐलान किया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। गौरतलब है कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की सुप्रीमो मायावती ने इस साल लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि की है. प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी मेरे जीतने से ज्यादा गठबंधन की सफलता ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद कोई स्थिति बनती है तो मैं किसी भी सीट को खाली कराकर चुनाव लड़ सकती हूं और जीत भी सकती हूं. मायावती ने कहा कि बसपा के आंदोलन के खिलाफ विरोधी पार्टियां कई तरह के पैंतरे अपना रही हैं. इससे पहले खबरें आई थी कि बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना लोकसभा सीट से इस साल चुनाव लड़ेंगी. ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें बसपा - 38, सपा -37 और आरएलपी -3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

अन्य खबरे