लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे ने की अमित शाह से मुलाक़ात
19 Mar, 2024
997
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाक़ात कर महाराष्ट्र की सियासत मेें हलचल मचा दी है। भाजपा महाराष्ट्र की 20 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे ने आज अमित शाह से मुलाकात की है। यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन को मजबूत करने के लिए राज ठाकरे के साथ गठबंधन की इच्छुक है। उधर, मुंबई में अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस की मुलाकातें जारी हैं, जिससे अब नई चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। बता दें कि अमित शाह से पहले राज ठाकरे ने बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार से भी मिलकर अपनी बात रखी है।