शरद पवार को आया धमकी भरा एसएमएस, सुप्रिया ने दर्ज कराई शिकायत
09 Jun, 2023
1162
संवाददाता/in24 न्यूज़।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को व्हाट्सएप ( Whatsapp) पर धमकी मिली है। पवार को धमकी मिलने के बाद उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस कमिश्नर से की है. सुप्रिया सुले ने शरद पवार को धमकी मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि एक वेबसाइट के जरिए धमकी भरा मैसेज आया है. उन्होंने कहा कि मैं पुलिस से न्याय मांगने के लिए पुलिस कमिश्नर के दफ्तर आई हूं। सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और देश के गृह मंत्री अमित शाह से भी सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. सुले ने शरद पवार को मिली धमकी को लेकर कहा कि इस तरह के कार्य ठीक नहीं है इस तरीके की राजनीति बंद होनी चाहिए। शरद पवार को आए धमकी भरे मैसेज में लिखा है तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा। वहीं सुप्रिया सुले ने कहा है कि अगर मेरे पिता शरद पवार को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तो इसका जिम्मेदार गृह मंत्रालय होगा। सुप्रिया सुले की ओर से आए बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शरद पवार को मिली धमकी राजनितिक हो सकती है.