Breaking News

शरद पवार महा विकास अघाड़ी की ताकत हैं : अजित पवार

06 May, 2023 962

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के विपक्ष के नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने पार्टी प्रमुख के रूप में शरद पवार (Sharad Pawar) के पद पर बने रहने के फैसले का स्वागत करते हुए ऑफिशियल प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। अजित पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का पवार साहब का फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाता है और महा विकास अघाड़ी की ताकत है। एनसीपी  एक परिवार है और साहेब के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश और देश में शानदार सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी (शरद पवार) उम्र और सेहत का ख्याल रखने की जिम्मेदारी सभी को लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अगले सप्ताह होने वाले अपने दौरे की जानकारी दी। वह कल से आठ दिनों के लिए पुणे, सतारा, उस्मानाबाद, लातूर, नासिक का दौरा करेंगे। समिति के शरद पवार के इस्तीफे को खारिज करने के फैसले के बाद, समिति के सभी सदस्य सिल्वर ओक स्थित उनके आवास पर उनसे मिले। इसके बाद वाई बी. चव्हाण केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में बने रहने के अपने फैसले की घोषणा की। बता दें कि एनसीपी कार्यकर्ताओं में पवार के इस्तीफ़ा वापस लेने के बाद जबरदस्त जोश है। 

अन्य खबरे