Breaking News

शहीदों के परिवार को 50 लाख की मदद देगी राजस्थान सरकार

16 Feb, 2019 1317

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

पुलवामा हमले से जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं हर तरफ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 50 लाख रुपए देगी. राजस्थान सरकार ने युद्ध या अन्य अभियानों में शहीद होने वाले सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों के परिवार को देय सहायता राशि 25 लाख रुपए से बढाकर कुल 50 लाख रुपए तक कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात यह घोषणा की. घोषणा के बाद, अब शहीद का परिवार कुल 50 लाख रुपये नकद, या 25 लाख रुपये नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25 बीघा भूमि या फिर 25 लाख रुपये नकद के साथ राजस्थान आवासन मण्डल के एक आवास का विकल्प चुन सकता है.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की है और हमले में शहीद हुए राजस्थान के पांच जवानों 50 लाख रुपये तक नकद सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसके लिए राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को देय सहायता एवं सुविधा पैकेज को संशोधित किया है. 

अन्य खबरे