शाहीन बाग संयोग नहीं प्रयोग है : पीएम मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली विधान सभा चुनाव जबरदस्त सुर्ख़ियों में है. आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी लगातार हमला कर रही है. आज पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी रैली की. पीएम ने कहा कि शाहीन बाग़ संयोग नहीं प्रयोग है. गौरतलब है कि पीएम ने शाहीन बाग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह संयोग नहीं प्रयोग है। बता दें कि शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग को बचाया जा रहा है। पीएम मोदी ने केजरीवाल सरकार पर लोकपाल को लेकर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को अब भी लोकपाल का इंतजार है। इसको लेकर काफी व्यापक आंदोलन भी हुआ था। इसको लेकर काफी लंबे-लंबे वादे किए गए थे। उन सभी वादों का क्या हुआ। आर्टिकल 370 को 70 वर्षों के बाद खत्म किया गया। रामजन्म भूमि मामले में 70 सालों के बाद फैसला आया। करतारपुर साहब कॉरिडोर मामले में भी 70 साल बाद फैसला आया। भारत-बांग्लादेश बॉडर मुद्दा 70 सालों के बाद खत्म हुआ। भारत में नागरिकता संशोधन कानून 70 सालों के बाद फैसला आया। पीएम ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू होने नहीं दे रही है। जब तक यह सरकार रहेगी तब तक यह विकास कार्य में अड़चन पैदा करते रहेंगे। उन्हें राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं आता है। पीएम ने कड़कड़डूमा की रैली में दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या थी। वादे वोट के लिए किए जाते थे, लेकिन इस समस्या को कोई नहीं सुलझाता था। पीएम ने कहा कि 11 फरवरी को काउंटिंग के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तब इन सभी कॉलोनियों के विकास के काम में और तेजी आएगी। इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए दिल्ली बीजेपी ने कॉलोनी डिवेलपमेंट बोर्ड बनाने का वादा किया है।