Breaking News

शिवसेना सांसद भावना गवली को ईडी ने भेजा समन, पांच मई को पूछताछ के लिए बुलाया

29 Apr, 2022 531
in24news/संवाददाता
 
शिवसेना सांसद भावना गवली को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी किया है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला प्रतिष्ठान ट्रस्ट में हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने 5 मई को सांसद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं सांसद के हाजिर नहीं होने ईडी गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. सूत्रों के मुताबिक, महिला प्रतिष्ठान ट्रस्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामला काफी पुराना है. इससे पहले भी भावना को ईडी की तरफ से समन भेजा गया था लेकिन वो अब तक एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुई हैं. वहीं अब उन्हें अगले हफ्ते पेश होने के लिए समन भेजा है. ईडी की तरफ से कहा गया है कि अगर इस बार भी हाजिर नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा और गैर जमानती वारंट के लिए इजाजत मांग सकती है. ईडी इस दौरान कोर्ट के सामने उन सबूतों को पेश करेगा जो मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत देते हो.

अन्य खबरे