संजय राउत का शिंदे -फडणवीस सरकार पर हमला, कहा - सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया नपुंसक !
30 Mar, 2023
1110
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई
देश की सर्वोच्च न्यायपालिका ने हेट स्पीच मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकारी व्यवस्था पूरी तरह से आलसी हो गई है वह समय पर काम नहीं कर रही है. जज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब राज्य सरकार चुपचाप बैठने वाली है तो ऐसी व्यवस्था का क्या काम ? इसी मुद्दे को लेकर संजय राउत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. दरअसल महाराष्ट्र सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नपुंसक तक कह दिया, जिसको हथियार बनाते हुए संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नपुंसक कहा है, लोग पहले से ही सरकार के बारे में जो बातें कर रहे थे और अब वही बात सुप्रीम कोर्ट ने कह दी है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक ऐसे किसी राज्य के बारे में नहीं कहा, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के बारे में उन्होंने अपनी बात कह दी. संजय राउत ने कहा कि इस सरकार का उद्देश्य राज्य में अस्थिरता बनाए रखना है. राज्य में कोई गृह मंत्रालय भी नहीं है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि फडणवीस निराश और हताश तरीके से काम कर रहे हैं, जिससे सरकार की जान को खतरा है.