सपा के चुनावी प्रचार में पाकिस्तान का नारा? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
04 Feb, 2022
166
संवाददाता/ in24 न्यूज़
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) को लेकर पार्टियों द्वारा प्रचार जोर शोर से शुरू है. पार्टियां अपने प्रचार के लिए दिन रात एक किये हुए हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रचार के दौरान लोग पाकिस्तान के नारे लगते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है, जिसमें एसपी के प्रत्याशी का प्रचार किया जा रहा था.
इस वायरल वीडियो (viral video) में साइकिल का बटन दबाना है, नया पाकिस्तान बनाना है के नारे सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
तो वहीं, एसपी समर्थकों का कहना है कि वीडियो एडिटेड है। उनका कहना है कि विपक्षी पार्टी ने सुनियोजित तरीके से इस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
बताया जा रहा है कि बिठूर सीट एसपी प्रत्याशी मुनींद्र शुक्ला के समर्थक जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान नारे लग रहे थे कि मोहर मारो तान के साइकिल को पहचान के। इसी बीच पाकिस्तान के नारे लगे और ढोल बजने लगा। वहीं, बिठूर विधानसभा सीट से बीजेपी के अभिजीत सिंह सांगा चुनावी मैदान में हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) का ऐलान चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को किया। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे (UP Election results) आएंगे। यूपी में सात चरणों (Seven Phase) के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान (Voting) होगा।