Breaking News

सपा-बसपा गठबंधन पर भड़के मुलायम

21 Feb, 2019 1248

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. भले ही बुआ और बबुआ ने मिलकर चुनाव को ध्यान में रखकर गठबंधन कर लिया, मगर यह गठबंधन मुलायम सिंह को नहीं रास आ रहा है. उन्हें लगता है कि इस गठबधन से पार्टी खत्म हो जाएगी. गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव इस गठबंधन से नाराज़ हैं और इस मुद्दे पर वे अपने बेटे अखिलेश से भी ख़फ़ा हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इस कदम से पार्टी खत्म हो जाएगी. मुलायम ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की कि अखिलेश यादव इस गठबंधन में आधी सीटों पर राजी कैसे हो गए!

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आखिर कैसे अखिलेश बसपा के साथ ऐसे गठबंधन के लिए राजी हो गए जिसमें सपा के हिस्से में मात्र आधी सीटें आई हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग ही पार्टी को खत्म करने में जुटे हैं. मुलायम ने कहा कि महिलाओं को पार्टी में तरजीह नहीं मिल रही है. हमने इतनी बड़ी पार्टी बनाई, लेकिन पार्टी को कमजोर किया जा रहा है. 

अन्य खबरे