Breaking News

साध्वी ने भिखारियों में बांटे पांच-पांच सौ के नोट

18 Sep, 2019 1007
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोग विवादित बयानों के लिए बखूबी जानते हैं. साध्वी ने आपकी कमाई का ज़रिया भिक्षा को बताया था, मगर उन्हें भिखारियों को पांच-पांच सौ के नोट बांटते देख गया. गौरतलब है कि  अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भिखारियों को  पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटती हुई दिख रही हैं। यह वीडियो सिहोर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव के लिए नामांकन के साथ दिए हलफनामे में उन्होंने आय का साधन भिक्षा को बताया था। अब सोचने वाली बात यह है कि अगर आपकी कमाई का जरिया भिक्षा है तो आप कैसे पांच-पांच सौ के  रुपये बांट सकते हैं! बता दें, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओं पर मारक शक्ति के इस्तेमाल की आशंका जाहिर की थी। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मैं जब चुनाव लड़ी, उस समय एक महाराज जी आये, उन्होंने मुझसे कहा, आप अपनी साधना को कम मत करना, साधना का समय बढ़ाते रहना, साधना कम मत करना क्योंकि बहुत बुरा समय है और जो विपक्ष है, कोई ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी ‘‘मारक शक्ति'' का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी पर कर रहा है और वह भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिये है। ठाकुर ने साथ ही बताया था कि बाबा ने कहा कि यह भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं, उन पर असर करेगा। उनको यह हानि पहुंचा सकता है। 

अन्य खबरे