सासाराम से मीरा कुमार कांग्रेस की प्रत्याशी
29 Mar, 2019
1131
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उनके पैतृक गांव सासाराम से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोकसभा की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का है जिन्हें बिहार के सासाराम से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिहार में चार और ओडिशा में सात सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की महाराज गंज सीट पर उम्मीदवार बदला भी गया है। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम घोषित किया था जो बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री हैं। अब तनुश्री की जगह सुप्रिया श्रीनते को उम्मीदवार बनाया गया है।