Breaking News

सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन से पहले ही गिरा पुल

12 Aug, 2020 51

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उदघाटन से पहले ही पुल का हिस्सा टूट गया. ऐसा बिहार में हुआ है. छपरा में पुल की अप्रोच सड़क के टूटने का एक और मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन से ठीक पहले मेगा ब्रिज की अप्रोच सड़क टूट गई है। बता दें कि बंगरा घाट महासेतु के छपरा साइड में करीब 11 किलोमीटर और मुजफ्फरपुर साइड में आठ लंबा अप्रोच पथ का निर्माण किया गया है, जिसपर करीब 509 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। छपरा में बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड ध्वस्त हो गई है। जहां यह अप्रोच पथ टूटा है, वह इलाका सारण के पानापुर के सतजोड़ा बाजार के समीप छपरा के पानापुर में पड़ता है। इस पुल की लागत 509 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को ही इसके उद्घाटन का कार्यक्रम है. मगर अब यही सवाल है कि उदघाटन के लिए वे आएंगे या नहीं!

अन्य खबरे