Breaking News

ओमिक्रॉन से सतर्क रहने की दी गई सलाह

20 Dec, 2021 1126

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दिल्ली एम्स के एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है। एम्स के एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के मामलों में आई उछाल के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है। दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 10 दिनों के बाद कोरोना से एक मौत का मामला सामने आया है। वहीं डॉक्टर ने कोरोना के मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के 2 नए केस मिलने से नए वैरिएंट के राजधानी में अब तक कुल 24 मामले हो चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अन्य खबरे