Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कोरोना से लड़ने में अपने दोस्तों की मदद को भारत तैयार: पीएम मोदी

10 Apr, 2020 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से दिन रात खुद को बचाने में लगी हुई है. ऐसे में भारत की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से दुनिया मदद के लिए देख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने दोस्तों की मदद करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट करके कहा कि हमें संयुक्त रूप से इस महामारी से लड़ना है। भारत अपने दोस्तों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने इजरायल के लोगों की भलाई और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। पीएम मोदी ने यह टिप्पणी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ट्वीट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने कोविड-19 के उपचार में उपयोगी मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) की आपूर्ति करने के भारत के फैसले की सराहना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अप्रैल को बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के चलते स्वास्थ्य संकट का मुकाबला करने के लिए अपनाई गई रणनीतियों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने महामारी से लड़ने में भारत और इज़राइल के बीच संभावित सहयोग का पता लगाया, जिसमें फार्मास्युटिकल आपूर्ति की उपलब्धता में सुधार और उच्च प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग शामिल है। गौरतलब है कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाइड्रोक्सीक्लोरक्वाइन के निर्यात का फैसला करने पीएम मोदी और भारत के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि "असाधारण समय में दोस्तों के बीच भी घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। एचसीक्यू की आपूर्ति के निर्णय के लिए भारत और भारतीय लोगों का धन्यवाद। इसे भुलाया नहीं जा सकेगा। भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का धन्यवाद! इससे पहले, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने हाइड्रोक्सीक्लोरक्वाइन का उत्पादन करने के लिए अपने देश को कच्चे माल के निर्यात की अनुमति देने के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। बोलसनारो उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद विश्व के नेताओं के साथ अपनी निरंतर बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.