Breaking News

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची राजस्थान की राजनीति

22 Jul, 2020 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सत्ता में आने के बाद हर कोई अपनी शक्ति बढ़ाना चाहता है. कोई अपना तिरस्कार बर्दाश्त करना नहीं चाहता। राजस्थान की राजनीतिक लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल कर दी है। वकील सुनील फर्नाडिंज के जरिए ये याचिका दायर की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने वकील को उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका देने को कहा है कि क्योंकि हम एक संवैधानिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं। हम संवैधानिक संकट की ओर बढ़ें इससे पहले मैंने यह उचित समझा कि उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की जाए। जोशी ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाजवूद इस संवैधानिक संकट को देखते हुए उच्चतम न्यायालय इस याचिका का संज्ञान लेगा। ताकि यह सुनिश्चित हो कि एक अथॉरिटी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन संवैधानिक व्यवस्था के तहत कर सके। सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले को लेकर क्या फैसला देती है इसी पर राजस्थान सरकार का भविष्य तय होगा.  

अन्य खबरे