Breaking News

हमारे लिए मोदी ही सुप्रीम कोर्ट हैं : राउत

10 Jun, 2019 1241

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना लगातार अपनी बात सामने रखती रही है. उसी कड़ी में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया है इसलिए हमारे लिए मोदी ही सुप्रीम कोर्ट हैं. संजय राउत ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 'मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा. ये कोई क्रेडिट लेने की लड़ाई नहीं है. देश ने मोदी जी को चुना है हम उनकी बात सुनेंगे. वही हमारे लिए सुप्रीम कोर्ट हैं.'उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर ही रहेगा. उन्होंने यहां तक कहा कि बीजेपी बार-बार मंदिर के नाम पर जनता से वोट नहीं मांग सकती. संजय राउत ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे 16 जून को अपने सभी सांसदों के साथ अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करेंगे.

अन्य खबरे