Breaking News

हार्दिक पटेल को पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट का समर्थन

29 Aug, 2018 1266
संवाददाता/in24 न्यूज़। गुजरात दंगा मामलों में गुजरात सरकार पर निशाना साधने वाले पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट ने बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। दूसरी तरफ हार्दिक का आमरण अनशन पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस मौके पर संजीव भट्ट ने कहा कि पुलिस अपनी ईमानदारी और फर्ज भूल रही है। गुजरात की पुलिस ने जनता का भरोसा तोड़ा है।पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट ने कहा कि हार्दिक किसान व युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए वे उनका समर्थन करते हैं। हाल ही अपने अवैध निर्माण को लेकर चर्चा में थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनका अतिक्रमण महानगर पालिका ने तोड़ दिया था। गौरतलब है कि मंगलवार को एनसीपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल किसानों की कर्जमाफी व पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल से मुलाकात की। उपवास स्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस ने प्रफुल्ल पटेल को पुलिस ने रोका, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया।

अन्य खबरे