चंद्रबाबू नायडू की बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश
चंद्रबाबू नायडू को झटके पर झटके लग रहे हैं. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की 'प्रजा वेदिका' बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश दिया है. 25 जनवरी से बिल्डिंग तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा. प्रजा वेदिका में अभी भी चंद्रबाबू नायडू रह रहे हैं. चंद्रबाबू नायडू ने पिछले दिनों सीएम को चिट्ठी लिखकर 'प्रजा वेदिका' को नेता प्रतिपक्ष का सरकारी आवास घोषित करने की मांग की थी. लेकिन सरकार ने शनिवार 22 जनवरी को चंद्रबाबू नायडू के अमरावती स्थित आवास को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद तेलुगू देशम पार्टी ने इसे बदले की कार्रवाई बताया और आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति कोई सद्भावना नहीं दिखाई. नायडू की पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके सामनों को अमरावती के उंदावल्ली घर के बाहर फेंक दिया गया.