... तो मसूद अजहर का हाल लादेन जैसा हो सकता है: पासवान
06 May, 2019
1069
संवाददाता/in24 न्यूज़.
संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद भी अगर वह अपनी आतंकी गतिविधियां नहीं रोकता तो उसका हाल ओसामा बिन लादेन जैसा हो सकता है और कोई देश इस पर आपत्ति नहीं जताएगा। यह कहना है केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान का. गौरतलब है कि पासवान ने आज पटना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मसूद अजहर के मामले को लेकर चीन लगातार वीटो लगाता रहा था और अब चीन का इस मामले में साथ देना बहुत बडी उपलब्धि है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना भी धन्यवाद दिया जाए कम है।