Breaking News

नेहरू पर शिवराज सिंह चौहान को पटवारी ने दी चुनौती

13 Aug, 2019 1116

संवाददाता/in24 न्यूज़।   
शिवराज सिंह चौहान ने जब से नेहरू के खिलाफ विवादित टिपण्णी की है, तब से उनकी आलोचना शुरू है. गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. नेहरू को अपराधी कहने वाले शिवराज सिंह पर कांग्रेस पार्टी हमलावर है. कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर एतराज जताते हुए उन्हें चापलूस करार दिया है. जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मोदी-शाह की चापलूसी में मशगूल शिवराज सिंह चौहान को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए.  सूबे के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने ट्विटर पर लिखा कि शिवराज जी, आप बीजेपी में अपनी "साख" खत्म होने के डर से उसे बचाने के लिए मोदी-शाह की पूजा तो क्या उनके पैर धोके पानी पियो तो भी हमें कतई आपत्ति नहीं..लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी पर टिप्पणी बार बार टिप्पणी आपके मानसिक दिवालियापन को दर्शा रही है.   

अन्य खबरे