Breaking News

भाजपा के पूर्व नेता कुलदीप सेंगर को दस साल की कैद

13 Mar, 2020 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
उन्नाव रेप का आरोपी और पीड़िता के पिता की हत्या के दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व नेता कुलदीप सेंगर को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। हत्या में दोषी पाए गए छह अन्य लोगों को भी 10-10 साल की कैद की सज़ा सुनाई गई है। ये सजा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई है। बता दें कि बीते चार मार्च को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया था। इसी कड़ी में आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये कहा है कि पीड़िता के सर से उसके पिता का साया उठ गया है. भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में पूरी दलीले दीं लेकिन सीबीआई ने बेहतर तरीके से उनकी दलीलों की काट पेश की। जिन छह लोगों को इस मामले में दोषी माना गया है उनमें सेंगर के अलावा दो यूपी पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं.इनमें एक एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर है.

अन्य खबरे