Breaking News

देशवासियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी दिवाली की बधाई

24 Oct, 2022 662

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देशभर में आज दिवाली की धूम है। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कई अन्य राजनेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली! दिवाली के पावन अवसर पर राहुल गांधी ने भी बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली! बता दें कोरोना काल के बाद इस साल पूरे देश में लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह है।

अन्य खबरे