Breaking News

लुटेरों ने दिनदहाड़े बैंक से निकले शख्स से 15 हज़ार उड़ाए

15 May, 2021 722

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के भागलपुर में बाइक सवार लुटेरे लॉकडाउन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहरी क्षेत्र में दूसरे दिन भी लूट को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बाइक सवार लुटेरों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 15 हजार रुपए नगदी निकाल कर घर जा रहे दिनेश दास से लूट लिए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने लूट को तब अंजाम दिया जब वह बैंक से निकल कर पैदल एसएम कॉलेज रोड की तरफ जा रहे थे। दिनेश के हाथ में नगद रुपए और पासबुक आदि वाला बैग था। तभी पीछे से बाइक तेजी से आई और पीछे बैठा बदमाश रुपए वाला बैग छीन कर भाग निकला। घटना के कुछ देर बाद ही दिनेश को लोगों ने सूचना दी कि एक लावारिश बैग पीडीए हुआ है। वहां देखा तो बैग उसी का था। बैग से रुपए नदारद थे, जबकि पासबुक आदि बैग में ही था। वहीं दिनेश ने घटना की जानकारी जोगसर थाने को दे अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दिनेश छोटी खंजरपुर के रहने वाले हैं। जोगसर पुलिस लुटेरों का पता लगाने को सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। ताकि लुटेरे को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

अन्य खबरे