Breaking News

5000 परिवारों को गाय देंगे : बिप्लब देब

05 Nov, 2018 1363

संवाददाता/in24 न्यूज़।

हमेशा विवादों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब  एक ऐसी घोषणा की है जिससे एक नया विवाद पैदा  है. मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक नई योजना शुरू करने जा रहे हैं. इस योजना के तहत वह पांच हजार परिवारों को गाय वितरित करेंगे. बिप्लब देब ने कहा कि वह बड़े उद्योग स्थापित करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन 2000 लोगों को रोजगार के लिए 10,000 करोड़ रुपये निवेश करना पड़ता है. अगर वह 5000 परिवारों को 10 हजार गायें देते हैं तो वे छह महीने के अंदर खुद कमाना शुरु कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री देब ने आगे कहा, 'आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैं अपने परिवार के साथ सीएम निवास में गायों को पालतू जानवर बनाने का काम शुरू करूंगा और उसका दूध पीऊंगा. जिससे की यहां के लोगों को भी इस काम से प्रोत्साहित सके. ऐसा करने से कुपोषण से लड़ने में भी मदद मिलेगी.'

अन्य खबरे