BJP के समर्थन में खुल कर सामने आईं कंगना रनौत, वीडियो शेयर कर वोट देने की कर रहीं हैं अपील
संवाददाता/ in24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश चुनाव (UP election 2022) जैसे जैसे चरण दर चरण आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे सरगर्मियां भी बढ़ती ही जा रही है. सभी दलों के लोगों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब जबकि तीसरे चरण मतदान में 24 घंटे से कम समय बाकी है। तो ऐसे में बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीजेपी के समर्थन में खुलकर आ गयीं हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे लोगों से योगी सरकार को वोट देने की अपील करती हुई नजर आ रही हैं.
इस वीडियो में कह रही हैं कि, हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं और इस चुनाव कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार वोट है। याद रखें, हम अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। ऐसे में भर भर के वोट देने होंगे। उन्होंने कहा कि जब भी जाए तीन चार लोगों को साथ ले जाएं याद रखिए विजय का यह कीर्तिमान टूटे ना एक भी वोट छूटे ना जय श्री राम।
बता दें कि कंगना अक्सर अपनी बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती है. यही नहीं कंगना पर शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी किस सपोर्ट के आरोप लगते रहे हैं। पर इस मुद्दे पर कंगना ने कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन यह पहली बात है कि वे बीजेपी के समर्थन में खुल कर सामने आ गयीं हैं. विडियो पोस्ट करने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस पर लाखों लाइक के साथ ही साथ कमेंट आ रहे हैं।