"/>
Breaking News

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यूपी सरकार देगी एक लाख रुपये, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की घोषणा

15 Jun, 2025 299

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

उत्तर प्रदेश से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को आगरा में दी।आगरा के सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है, जिसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं।इसके अलावा उन्होंने बताया कि आगरा से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा और सिविल एविएशन सुविधाओं में विस्तार होगा। शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पर्यटन और विकास कार्यों को लेकर योगी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अन्य खबरे