Breaking News

एक ही ओवर में युवराज ने जड़े छह छक्के

14 Mar, 2021 1138

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
वर्ल्ड कप में जिस तरह युवराज सिंह ने छह सिक्स लगातार जड़े थे, उसे भूला नहीं जा सकता।  अब एकबार फिर कुछ उसी अंदाज़ में युवराज ने चार छक्के एक ही ओवर में जड़ दिए। भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने शनिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी। रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में जोरदार फिफ्टी जड़ी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के उस मैच की यादें ताजा कर दीं, जब उनके बल्ले से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के निकले थे। हालांकि अब उनके बल्ले से लगातार छह छक्के नहीं निकले, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जानडेर डि ब्रून के एक ही ओवर मे लगातार चार छक्के जड़कर उन्होंने अपनी पारी को यादगार बना दिया। जांदेर दे ब्रूएन ने पारी का 18वां ओवर किया। युवराज ने ओवर की पहली गेंद डॉट खेली। इसके बाद की अगली चार गेंदों पर उन्होंने चार छक्के लगाए। ओवर की आखिरी गेंद भी युवराज ने डॉट खेली। जांदेर दे ब्रूएन के इस ओवर में कुल 24 रन बने। बता दें कि अपने आलोचकों को युवराज ने अपने बल्ले से साफ़ जवाब दे दिया है कि उनमें कितना क्रिकेट बाकी है। 

अन्य खबरे