Breaking News

एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैंपियन

17 Sep, 2023 634

संवाददाता/in24न्यूज 

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (17 सितंबर) को कोलंबो में खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई.श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली. 51 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. कप्तान रोहित शर्मा इस बार बैटिंग के लिए नहीं उतरे. ईशान और गिल ने नाबाद रहते हुए टीम को 10 विकेट से हराया. मैच में गिल 27 और ईशान 23 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही मैच जीत लिया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से पराजित किया. भारत आठवीं बार एशिया कप का चैम्पियन बना है. फाइनल मुकाबले में भारत तको जीत के लिए 51 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. भारत में 5 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. बता दे कि भारतीय टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. 

अन्य खबरे