Breaking News

कोरोना के डर से क्रिकेटर रोहित शर्मा अपने घर में

24 Mar, 2020 1146

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस है ही इतना खतरनाक कि क्या आम और क्या ख़ास सब इसके खौफ से परेशां है. इसी कड़ी में टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा भी अपने घर पर अपन समय गुज़ार रहे हिन्. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह अपनी बेटी को क्रिकेट बैट पकड़ना सिखा रहे हैं और सामने से आती हुई गेंद को हिट कर रहे हैं.  वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रोहित के परिवार के सदस्यों में से एक को समायरा को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है और उस पर पिता-पुत्री की जोड़ी स्ट्रेट ड्राइव खेलती है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शॉट खेलने के बाद समायरा को काफी खुश देखा जा सकता है. बता दें, रोहित शर्मा ने जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया वैसे ही यह वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.

अन्य खबरे