डीडीसीए से रजत शर्मा ने दिया इस्तीफ़ा
16 Nov, 2019
1173
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के प्रमुख रजत शर्मा ने डीडीसीए से इस्तीफ़ा दे दिया है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशनके अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता वाले मेरे सिद्धांतों के साथ ऐसा लगता है डीडीसीए में चलना संभव नहीं है, इससे मैं किसी भी कीमत पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं. रजत शर्मा ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसी साल जुलाई महीने में पत्रकारिता की दुनिया के दिग्गज रजत शर्मा पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोटों से हराकर डीडीसीए के अध्यक्ष बने थे. रजत शर्मा ने अध्यक्ष रहने के दौरान दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखवाया था.