मेलबर्न में पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान बाबर आजम शून्य पर आउट
23 Oct, 2022
629
<p style="text-align: justify;">भारत और पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट मैदान में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला खेला जा रहा है. इस महा मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई है. युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया है. अर्शदीप सिंह ने मैच के दूसरे ओवर और अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू आउट किया. पाकिस्तान का पहला विकेट 1 रन पर गिरा है. </p>